Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vikrant-Sheetal अपने बच्चे के साथ लौटे घर, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Vikrant-Sheetal अपने बच्चे के साथ लौटे घर, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : 12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के परिवार में हाल ही एक और नया सदस्य जुड़ गया है। कपल ने 7 फरवरी को अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट में प्यारे नोट के साथ अपने नन्हे-मुन्ने के बारे में घोषणा की थी।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

आज शनिवार (10 फरवरी) को शीतल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली और वह अपने बेबी संग घर लौट आई हैं। वह विक्रांत के साथ बच्चे को घर ले जाती दिखीं। सामने आए वीडियो में कार में बैठे विक्रांत पैपराजी की ओर बच्चे के सोने का इशारा करते हुए नजर आए।


विक्रांत पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हैं कि बेबी की तस्वीरें न लें। उन्होंने गाड़ी के शीशे भी कवर किए हुए थे। इस बीच शीतल के बेटे का चेहरा नहीं दिखा। शीतल पीछे की सीट पर बेबी को गोद में लिए हुए थीं, जो एक प्रिंटेड स्वैडल में लिपटा हुआ था। इस दौरान शीतल नो-मेकअप लुक में थीं। बता दें कि फरवरी 2022 में शादी करने से पहले विक्रांत और शीतल कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे।

 

Advertisement