Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रांची एयरपोर्ट सड़क परियोजना को लेकर कम मुआवजे पर भड़के ग्रामीण किसान, ₹6.50 लाख प्रति डिसमिल की मांग

रांची एयरपोर्ट सड़क परियोजना को लेकर कम मुआवजे पर भड़के ग्रामीण किसान, ₹6.50 लाख प्रति डिसमिल की मांग

By Sushil Sah 
Updated Date

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा हवाईअड्डा हैथू-चंदाघासी-रिंग रोड पथ निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर चंदाघासी मौजा के किसानों ने मुआवजा राशि पर आपत्ति जताई है। गांव वालों ने जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग की है।

पढ़ें :- बिहार के भोजपुर में गड़हनी-मनैनी पथ पर ट्रक ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

किसानों का कहना है कि चंदाघासी मौजा में जमीन का बाजार मूल्य करीब 8 से 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल है, जबकि भूमि अधिग्रहण कार्यालय ने मुआवजा राशि मात्र 2.30 लाख रुपये प्रति डिसमिल निर्धारित की है। इसके वजह से किसानों के अनुसार भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन अधिकार अधिनियम-2013 की धारा 26 के तहत बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा तय किया जाना चाहिए।ग्रामीणों ने पड़ोसी मौजा चंदाघासी मौजा की तुलना करते हुए कहा कि​ हैथू में एक जैसे जमीन के लिए करीब 6.50 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर तय की गई है। वहीं चंदाघासी मौजा की जमीन का मूल्यांकन हैथू की तुलना में काफी कम करना उचित नहीं है।

उन्होंने अधिनियम की धारा 26 (ख) का हवाला देते हुए कहा कि प्रकृति की भूमि की औसत बिक्री कीमत को ध्यान में रखते हुए मुआवजा तय होनी चाहिए। ग्रामीणों के लिए कानून के प्रावधानों के अनुसार पहले से जारी मुआवजा निर्धारण को वापस लेकर नए सिरे से राशि तय की जाए। इस मामले को लेकर प्रभावित किसानों ने न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है, जिसपर फिलहाल विचार किया जा रहा है।

Advertisement