Villagers Called Cheerleaders To Dance On Cricket Tournament: भारत में क्रिकेट का क्रेज इतना ज़्यादा है कि लोग इसे धर्म मानते हैं। गली-मोहल्ले से लेकर गांव और कस्बों तक हर जगह आपको क्रिकेट के दीवाने मिल जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर गांव में हो रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गांव वालों ने क्रिकेट टूर्नामेंट में चौके-छक्के पर कमर हिलाने के लिए चीयरलीडर्स को बुलाया है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
वीडियो देखने के बाद आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। छोटे-छोटे गांव-कस्बों में कई टूर्नामेंट्स करोड़ों रुपए खर्च कर बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित कराए जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक गांव का नजारा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस मैच को देखने के लिए पूरा गांव जुटा हुआ है। लाइव कमेंट्री के साथ-साथ क्रिकेट खेला जा रहा है। पिच पर बैट्समैन ताबड़तोड़ चौके-छक्के की बरसात कर रहा है। जब-जब बैट्समैन की तरफ से चौके-छक्के पड़ते जा रहे हैं, तब-तब ग्राउंड के बाहर बने स्टेज पर चीयरलीडर की तरह एक बार गर्ल डांस करते नजर आ रही है।