Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर बोली हेमा मालिनी, कहा- बहुत ही आश्चर्यजनक

Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर बोली हेमा मालिनी, कहा- बहुत ही आश्चर्यजनक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. जैसे ही अयोग्य घोषित होने की खबर आई पूरे भारतीय फैन नाराज हो गए. भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक (Vinesh Phogat Gold Medal) जीतने के बेहद करीब थीं.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें, अब लगातार इस पर नेताओं के बयान सामने आ रहे है. वहीं पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक प्रतियोगिता में अयोग्य घोषित किए जाने पर भाजपा नेता हेमा मालिनी (BJP leader Hema Malini) का भी बयान सामने आया है.

हेमा मालिनी ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है और अजीब लगता है कि 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया. वजन को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है. यह हम सभी के लिए एक सबक है. मैं चाहती हूं कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर ले. लेकिन उसे ऐसा करने का अवसर नहीं मिलेगा.

 

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement