Vinesh Phogat in Semi-Final: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का प्रदर्शन शानदार रहा है। विनेश ने क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमी-फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद उनसे मेडल की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।
पढ़ें :- यूपी में MLC चुनाव के बीच सियासी घमासान : सपा ने फर्जी वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग और धमकाने का लगाया आरोप
इससे पहले आज खेले गए विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने अपने पहले मैच में 2020 टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। अब क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को मात देने के बाद विनेश सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गयी हैं। उनका सेमीफाइनल मैच आज ही रात 10:25 होगा।