VinFast Electric Scooters : वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast भारत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने जा रही है। इनमें Viper मॉडल 3kW मोटर और रिमूवेबल बैटरी के साथ आयेगा, जो सिंगल चार्ज पर 156KM तक की रेंज देगा। VinFast ने पिछले साल भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश की थीं, अब भारतीय बाजार में Electric Scooters उतारने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में तीन नये इलेक्ट्रिक स्कूटर्सलॉन्च कर सकती है।
पढ़ें :- Honda New Hybrid Sedan Prototype : होंडा नई हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स और डिज़ाइन
VinFast Viper दमदार लुक
कंपनी के अपकमिंग स्कूटर्स में सबसे चर्चित नाम है VinFast Viper। यह स्कूटर साइज में बड़ा और स्पोर्टी डिजाइन वाला होगा। इसमें शार्प क्रीज, LED हेडलाइट्स और दमदार लुक मिलेगा।
बैटरी और रेंज
Viper में 3kW इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। खास बात यह है कि बैटरी रिमूवेबल होगी, जिससे चार्जिंग आसान हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 156 किलोमीटर तक की रेंज देगा।
रिटेल आउटलेट्स
VinFast भारत में स्कूटर्स के लिए अलग एक्सक्लूसिव शोरूम खोलेगी। शुरुआत में फोकस मेट्रो सिटीज पर रहेगा और धीरे-धीरे देशभर में रिटेल आउटलेट्स खोले जाएंगे।
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट
VinFast का एंट्री भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Ola, TVS, Bajaj और Ather जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा।