Vinod Sahni Murder Case: गोंडा में निषाद समाज के नेता विनोद साहनी की हत्या को लेकर यूपी की सियासत गरमाने लगी है। कल लखनऊ में धरना देने के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, गोंडा में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जिसके लिए वह लखनऊ से गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, डॉ. संजय निषाद के गोंडा पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
पढ़ें :- Vinod Sahni Murder Case : मंत्री संजय निषाद को अखिलेश का सियासी संदेश! बोले- BJP के साथ रहकर पद मिल सकता है, पर सम्मान नहीं
जानकारी के अनुसार, गोंडा बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित करनैलगंज चौराहे पर डॉ. संजय निषाद को रोकने के लिए एडिशनल एसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। इसके साथ ही चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है और गोंडा सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात है। दरअसल, गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव निवासी बर्तन व्यापारी, निषाद समाज के नेता विनोद कुमार साहनी की हत्या को लेकर सियासत गरमाने लगी है। वीआईपी पार्टी से जुड़े विनोद कुमार साहनी पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया था।
निषाद समाज के नेता की जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके विरोध में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ में धरना दिया। इस मुद्दे पर अब निषाद पार्टी और समाजवादी पार्टी सुर एक होते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैं इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करता हूं और किसी भी कीमत पर इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
हमारे निषाद समाज के क्रांतिकारी युवा साथी विनोद निषाद के साथ कल जिस प्रकार सामंतवादी मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा गोली एवं चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, वह अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना है।
मैं इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करता… pic.twitter.com/cR6CAPsXRE
पढ़ें :- बंद कमरे में 90 मिनट की बैठक, अखिलेश यादव और CJP के रांका की गुपचुप मुलाकात
— Dr. Sanjay Kumar Nishad (@drsanjayknishad) September 10, 2026
कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी देते हुए आगे लिखा, ‘मैं गोंडा पुलिस प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आज रात तक सभी आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए साथ ही परिजनों के बयान के मुताबिक थाना अध्यक्ष परसपुर एवं चौकी इंचार्ज शाहपुर समेत समस्त स्टाफ को बर्खास्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो *कल दिनांक 11 सितम्बर 2026 को मैं पुलिस कप्तान गोंडा के आवास और कार्यालय का घेराव करने के लिए स्वयं गोंडा पहुंचूंगा।’