लखनऊ। गोंडा में हुए बर्तन व्यापारी की हत्या को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही, उन्होंने मृतक के बेटे द्वारा लिए गए पत्र को भी शेयर किया है।
पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ का पर्यायवाची बन गया है, जिसके निशाने पर ‘पीडीए’ है। अगर कहीं कोई भी ‘धर्म-न्याय’ में विश्वास करनेवाला है तो इस क्रूर हत्या का संज्ञान ले अन्यथा पीडीए समाज मिलजुलकर अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेगा। भाजपा में ‘निषाद’ को ‘विषाद‘ के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।
वहीं, अखिलेश यादव को लिखे पत्र में मृतक विनोद साहनी के पुत्र ने वारदात में पुलिसकर्मियों की भी भूमिका को लेकर सवाल उठाया है। साथ ही अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की अपील की है। मृतक के बेटे ने अपने पत्र में कई पुलिसकर्मियों के नाम भी लिखे हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हत्याकांड को लेकर भड़के मंत्री संजय निषाद
वहीं, विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही वो अफसरों पर भी भड़क गए हैं। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। साथ ही कई अन्य मामले में नाराजगी जताई। यहां पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बंद कमरे में डीएम व एसपी के साथ मंत्री बैठक कर रहे हैं।