Vinod Tawde: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संगठन में कई बड़े फेरबदल देखने को मिला है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर संगठन में उनकी भूमिका को और मजबूत किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें यूपी चुनाव से पहले उनको बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यहां का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राष्ट्रय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
दरअसल, यूपी चुनाव से पहले नितिन नीवन की नई टीम में विनोद तावड़े को अहम जिम्मेदारी दी गयी है। ऐसे में उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। ऐसे में देखना होगा कि, यूपी में इस भूमिका को वो कैसे निभाते हैं। उनकी नई तैयारियां क्या होगी। विनोद तावड़े ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन के विभिन्न पदों पर काम किया।
शिक्षामंत्री बनकर किया अहम काम
विनोद तावड़े महाराष्ट्र के बोरीवली से विधायक रहे। 2014 से 2019 के बीच तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा मंत्री के रुप में जिम्मेदारी भी निभाई। इस दौरान उन्होंने कई उल्लेखनिय काम किया। अब उन्हें यूपी चुनाव से पहले यहां का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तावड़े हाल में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के चुनाव में भी सक्रिय रहे हैं और प्रदेश की राजनीति को करीब से देखते रहे हैं। उन्हें भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की अच्छी जानकारी रखने वाला नेता माना जाता है।
सरकार और संगठन के बीच अच्छे हैं रिश्ते
विनोद तावड़े यूपी की राजनीति की अच्छे से समझते हैं। लंबे समय बाद पूर्णकालिक प्रभारी बनाए जाने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच तावड़े के रिश्ते बेहतर हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान उनको इससे काफी फायदा पहुंचेगा।
बिहार के प्रभारी के रूप में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
बता दें कि, विनोद तावड़े की संगठन में अच्छी पकड़ है। वर्ष 2022 में उन्हें बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में BJP ने बिहार में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान संगठनात्मक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस वर्ष केरल चुनाव में भी तावड़े को पार्टी का प्रभारी बनाया गया। उनके कार्यकाल में BJP ने केरल विधानसभा में अपना खाता खोला, जिसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।