वाराणसी। आनेवाले सावन माह को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वाराणसी के पुलिस पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरानप कमिश्नर ‘मोहित अग्रवाल’ ने एक महीने बाद आनेवाले पवित्र सावन के महिने का जिक्र किया। उन्होंने ये भी कहा कि इसी के संबंध में आज मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया है। उनके अनुसार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें :- पाकिस्तान के कराची शहर में पाक सेना के मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 6 हमलावर ढेर, 4 सैनिकों की भी मौत
जिससे सभी भक्तों को शीघ्र दर्शन मिल सकें। इसके अलावा इस संबंध में रूपरेखा तैयार की जा रही है। सुरक्षा के लिए जगह—जगह सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, पीएसी तथा पैरामिलिट्री फोर्सेज तैनात रहेगी। इसके अलावा, सावन माह में शांतिपूर्ण और सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए एटीएस की टीमों की तैनाती की भी योजना बनाई गई है। कमिश्नर ‘मोहित अग्रवाल’ ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि सावन में सोमवार के दिन किसी भी वीआइपी प्रोटोकॉल की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी भक्तों को बिल्कुल ही साधारण तरीके से दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लगभग पंद्रह से बीस लाख श्रद्धालु आए थे, और उसी तरह की व्यवस्था इस बार भी की जाएगी।
कमिश्नर के अनुसार सभी भक्तों या श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन कराना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य होगा। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।