Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में मशहूर डिजाइनर अभिनव मिश्रा के ‘इनटू द वाइल्ड 2026’ फैशन शो के लिए रैंप पर उतरीं और अपने खूबसूरत अंदाज से आग लगा दी। कृति इस शो के लिए शोस्टॉपर बनीं। अपने दिलकश और शाही अंदाज के लिए वे तारीफें लूट रही हैं।

पढ़ें :- कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटी कंगना : बोलीं- जो मन करे पहनें, पहले कहा था बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?

कृति की हिरनी सी चाल ने खींचा ध्यान

मिरर वर्क वाली लहंगा ड्रेस पहनकर कृति जब रैंप पर उतरीं तो उनकी हिरनी सी चाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास से लबरेज होकर उन्होंने रैंप वॉक की।

शोस्टॉपर बनीं कृति सेनन

रैंप पर कृति सेनन चर्चित फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। बता दें कि कृति ने अभिनव का ‘इन टू द वाइल्ड 2026’ सालाना काउचर प्रेजेंट किया। इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क और नेचर से प्रेरित मोटिफ्स को एक साथ लाया गया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी करके लुक कंपलीट किया।

अभिनव मिश्रा ने कृति की तारीफ में क्या कहा?

पढ़ें :- ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

अभिनव मिश्रा ने लिखा है, ‘हमारी शोस्टॉपर म्यूज कृति सेनन एक शानदार ब्लैक लहंगा पहनकर ‘इन टू द वाइल्ड’ में आईं। इसमें हमारा सिग्नेचर मिरर वर्क, बारीक हाथ की कढ़ाई, मेटैलिक सजावट और घोड़े की नक्काशी दिखाई गई, यह सब दिल्ली में तारों भरी चांदनी रात में हुआ। कुटूर, कारीगरी और अचानक होने वाली चीजों की भावना का जश्न मनाने वाली एक शाम के लिए कृति का हमारे साथ होना बहुत खुशी की बात है।

Advertisement