Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral : बिलखते मासूमों पर क्रूर मां को नहीं आया तरस, बर्बरता देख भर आएंगी आंखें

Viral : बिलखते मासूमों पर क्रूर मां को नहीं आया तरस, बर्बरता देख भर आएंगी आंखें

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr District) का सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां दो बच्चों को चप्पलों से पीटते हुए और जमीन पर फेंक कर मारते हुए नजर आ रही है। साथ ही वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से भी अभद्रता कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस (Bulandshahr Rural Police Station) मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

गालियां देते हुए करती रही बच्चों की चप्पल से पिटाई

शुक्रवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 1.08 मिनट के वायरल वीडियो में एक महिला दो बच्चों को चप्पल और चांटों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है। महिला गालियां देते हुए दोनों बच्चों पर लगातार चप्पल बरसाती है।

नहीं भरा मन तो उठाकर जमीन पर पटका

वीडियो बनाने वाले शख्स को गालियां देते हुए भी बच्चों की पिटाई की जा रही है। पिटाई के चलते दोनों बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला उन्हें पीटती रहती है। यही नहीं वीडियो के अंत में महिला द्वारा दोनों बच्चों को चारपाई से उठाकर जमीन पर पटक दिया जाता है।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

जांच में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो कोतवाली देहात के गांव एत्मादसराय का बताया जा रहा है। देहात पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ये वीडियो न सिर्फ एक मां की बेरहमी को उजागर करता है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि बच्चों के खिलाफ हिंसा को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कौन है ये क्रूर मां?

हर कोई यही सवाल पूछ रहा है,कौन है ये क्रूर मां? क्या बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में जायज़ ठहराया जा सकता है? पुलिस भी अब इस मामले में सक्रिय हो गई है। एएसपी ऋजुल कुमार ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
Advertisement