Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Viral Video : अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ की ऐसी हरकत कि डर गए कॉमेडियन, यूजर्स ने किए कमेंट

Viral Video : अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ की ऐसी हरकत कि डर गए कॉमेडियन, यूजर्स ने किए कमेंट

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस बीच अभिनेता ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। ​जिसमें कई दूसरे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में क्या है?

अभिनेता अक्षय कुमार र (Akshay Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) विग लगाकर एक जगह खड़े हैं। पीछे से अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  एक घोड़े को लाते हैं और वह राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के बाल खाने लगता है। राजपाल यादव  (Rajpal Yadav) जैसे ही पीछे मुड़ते हैं तो वह डर जाते हैं। इसके बाद वह हंसने लगते हैं। यह नजारा देखकर वहीं पास में खड़े परेश रावल भी हंसने लगते हैं।

मजेदार है वीडियो का कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा ‘यह मजेदार था। मैं राजपाल यादव को अपने घोड़े की ताकत दिखा रहा था। वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)  के बारे में आप जितना सोचते हैं, वह उससे ज्यादा जंगली है। यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

पढ़ें :- Video Viral : कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो प्रियंका गांधी ने दिया धक्का, फिर खुद ढ़ाल बनकर खड़ी हुईं सामने

इस पोस्ट पर विन्दु दारा सिंह समेत कई दूसरे यूजर्स ने कमेंट किए हैं। विन्दु दारा सिंह ने लिखा ‘वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)  में खूब प्रैंक है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘अक्षय सर हमेशा मजाक करते हैं।’ एक और यूजर ने लिखा ‘अक्षय पाजी मतलब मस्ती’। एक और यूजर ने लिखा ‘अक्की कॉमेडियन हैं।’ एक और यूजर ने अक्षय कुमार को प्रैंक का खिलाड़ी बताया है।

फिल्म की स्टारकास्ट

आपको बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle)  में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव समेत कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

Advertisement