Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: मंत्री बनते ही ओम प्रकाश राजभर के बदले तेवर, कहा-पीला गमछा लगाकार थाने जाओ, बता देना मंत्री जी ने भेजा है

Viral Video: मंत्री बनते ही ओम प्रकाश राजभर के बदले तेवर, कहा-पीला गमछा लगाकार थाने जाओ, बता देना मंत्री जी ने भेजा है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Viral Video: अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का तेवर मंत्री बनते ही बदल गया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को पीला गमछा पहनकर थाने जाने की नसीहत दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर

वायरल हो रहे वीडियो में ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रहे हैं कि, मैं कहता हूं किसी भी थाने पर जाओ और वहां जाने पर थोड़ी से दिक्कत है। वहां जाने के बाद सफेद नहीं पीला गमछा लगा लो…20—25 रुपये का बाजार में मिलेगा।

पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील

उन्होंने आगे कहा कि, जब आप थाने पर जाओगे…तो तेरी शक्ल में ओम प्रकाश राजभर दारोगा जी को नजर आएगा, ये है पावर…जाकर बता देना मंत्री जी ने भेजा है। दारोगा जी की पावर तो है नहीं कि मंत्री से फोन कर पूछ लें कि आप भेजो हो कि नहीं…बोलिए है पावर…एसपी को भी पावर नहीं है, डीएम को भी पावर नहीं है…आज जिस मुकाम पर हम खड़े हैं डीजी को भी पावर नहीं है कि वो हमसे पूछें कि आपने भेजा है कि नहीं?

 

Advertisement