नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के उभरते गायक धनंजय शर्मा (Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma) एक शर्मनाक हरकत के कारण विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक लाइव स्टेज शो के दौरान गायक ने अपनी सह-कलाकार (Female Dancer) को अचानक उठाकर सामने मौजूद भीड़ में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral ) है, जिसके बाद लोग गायक के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं और सुरक्षा व संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें :- शाहरुख खान ने मुश्किल वक्त में 'जोश' के को-स्टार शरद कपूर को किया फोन, बोले- 'तुम्हें जो करना है वो करो, मैं मदद के लिए तैयार हूं'
पढ़ें :- 137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा
धनंजय शर्मा का बैकग्राउंड
धनंजय शर्मा भोजपुरी संगीत जगत में अपने गीतों के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। हालांकि, इस तरह की घटनाओं से कलाकारों की छवि पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पहले भी कई बार लाइव शोज के दौरान भोजपुरी कलाकारों के विवादित व्यवहार की खबरें सामने आती रही हैं, जिसके कारण पूरी इंडस्ट्री को आलोचना झेलनी पड़ती है।