Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video : भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा महिला कार्यकर्ता को भेजता था अश्लील वीडियो, घर पहुंचकर चप्पलों और घूसों से की जमकर पिटाई

Viral Video : भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा महिला कार्यकर्ता को भेजता था अश्लील वीडियो, घर पहुंचकर चप्पलों और घूसों से की जमकर पिटाई

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले में महिलाओं ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष (BJP Booth President) की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा (BJP booth president Anand Sharma) महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजता था। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद महिलाओं ने उसकी धुनाई कर दी।

पढ़ें :- भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव

महिलाओं को भेजता था अश्लील वीडियो

यह पूरा मामला जिले के खंदौली थाना (Khandauli Police Station) क्षेत्र का है। जहां, भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा (BJP booth president Anand Sharma) अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजने का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि आनंद शर्मा महिला को अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजता था। हमने उसे कई बार समझाया और उसने माफी भी मांग ली, लेकिन कुछ दिन बाद उसने फिर एक महिला कार्यकर्ता को अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजा।

महिला कार्यकर्ता दल बल के साथ आनंद शर्मा (Anand Sharma) के घर पहुंची और उसकी जमकर धुनाई की। महिलाओं चप्पलो और घूसों से जमकर पिटाई। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के दौरान आनंद के परिजन माफी मांगते रहे लेकिन महिलाएं नहीं रूकी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Advertisement