कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में चलती बाइक पर महिला को आगे बैठाकर रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आ रहा है। इस दौरान वह महिला के साथ रोमांस भी करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
वायरल वीडियो संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग (Ramvan Gaman Marg) का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। उसने महिला को बाइक पर आगे बैठा रखा है। बाइक चलते रहने के दौरान दोनों के बीच रोमांस होता नजर आ रहा है। युवक सड़क पर बाइक दौड़ाता रहा और इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई।
#कौशाम्बी : बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल, यातायात नियमों को ताक पर रखकर युवक ने चलाई बाइक…
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें-https://t.co/ugnRgsrn8o https://t.co/BfaFbU50Q0— Suresh Singh (@rsbhiyaraja) November 11, 2026
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
राहगीरों ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक और महिला की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलती बाइक पर इस तरह की हरकत से बड़ा हादसा हो सकता था। जरा सी चूक युवक, महिला या सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। एक तरफ पुलिस यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की लापरवाही सामने आई है।
कौशाम्बी में चलती बाइक पर युवक ने महिला को आगे बैठाकर किया इश्क का इजहार!
https://t.co/eGd3jZZVsU — Er. Ram (@ItsEramX) November 11, 2026
पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे...’ गाते दिखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वीडियो तेजी से वायरल
पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
इस मामले में डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और युवक कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है।