मुबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अभिनेता रामचरण (Actor Ram Charan) के साथ अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ (Film ‘Peddi’) के प्रमोशन पर जुटी हैं। मंगलवार को दोनों विजयवाड़ा में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे जहां उनके साथ फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना (Director Buchi Babu Sana) भी मौजूद थे। उसी दौरान स्टेज पर बैठे रामचरण का एक फैन उनकी तरफ तेजी से दौड़ा, जिसे देखकर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) घबरा गईं। हालांकि, रामचरण (Ram Charan) के बॉडीगार्ड ने मामले को संभाल लिया।
पढ़ें :- मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप होता है’: एमपी के कांग्रेस विधायक का दावा
रामचरण की तरह ही दिख रहा था फैन
अभिनेता रमचरण अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ के इवेंट में शामिल होने विजयवाड़ा पहुंचे थे। स्टेज पर वो अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बूची बाबू सना के साथ बैठे थे। इसी बीच उनकी ही तरद दिखने वाला एक फैन तेजी से उनकी तरफ आया। वह रामचरण को छू पाता इससे पहले ही एक्टर ने बॉडीगार्ड ने उसे गोद में उठाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अचानक हुई इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जान्हवी उस फैन के करीब आने पर काफी असहज दिखाई दे रही हैं।
बॉडीगार्ड ने संभाला मामला
इस पूरे मामले में एक्टर के निजी बॉडीगार्ड, एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने भरपूर समझदारी और चुस्ती दिखाई। सोशल मीडिया पर मौजूद रामचरण के कई फैन केविन की तारीफ भी कर रहे हैं। केविन के बीच में आने के थोड़ी ही देर में स्थिति नियंत्रित हो गई। बाद में जान्हवी और राम चरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जमा हो गए थे।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रामचरण और जान्हवी के अलावा बोमन ईरानी और देव्येंदु जैसे बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है।