Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video Viral : गली क्रिकेट से लेकर कुल्हड़ चाय का ब्रिटेन के शाही जोड़े ने भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड

Video Viral : गली क्रिकेट से लेकर कुल्हड़ चाय का ब्रिटेन के शाही जोड़े ने भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Prince William) और प्रिंसेस केट मिडलटन (Princess Kate Middleton )  अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के तहत सोमवार को मुंबई पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Teindulkar)  के साथ स्थानीय बच्चों संग गली क्रिकेट खेला और कुल्हड़ की चाय का आनंद लिया। इस दौरान एक छोटी बच्ची की गेंद पर प्रिंस विलियम (Prince William) के क्लीन बोल्ड होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video : पीएम मोदी, बोले-मोबाइल पर थोड़ी मिट्टी डालो,फोन तुरंत दे देता है उसकी गुणवत्ता रिपोर्ट, कांग्रेस ने कहा एंटायर पॉलिटिक्स साइंस का कमाल

मुंबई के बैलार्ड एस्टेट (Ballard Estate) इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाही जोड़े ने स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट में हाथ आजमाया। बल्लेबाजी करते समय एक लड़की की सटीक गेंद पर प्रिंस विलियम क्लीन बोल्ड हो गए, जिसे देखकर वहां मौजूद सचिन तेंदुलकर (Sachin Teindulkar) और सभी दर्शक मुस्कुरा उठे। प्रिंसेस केट ने भी बल्लेबाजी की और प्रिंस विलियम (Prince William) ने गेंदबाजी में भी हिस्सा लिया।

पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कसा तंज, बोले- यूपी के लोग जानते हैं उनकी पतंग की डोर कहां से हिलती है?
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है

क्रिकेट खेलने के बाद प्रिंस विलियम (Prince William) और केट मिडलटन (Princess Kate Middleton ) ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Teindulkar) के साथ सड़क किनारे एक स्थानीय चाय की दुकान पर पारंपरिक मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर ‘कटिंग चाय’ की चुस्की ली। इस दौरान उनका पारंपरिक ढोल-ताशा के साथ स्वागत भी किया गया। शाही जोड़े की यह यात्रा मुख्य रूप से 2026 अर्थशॉट प्राइज (Earthshot Prize) समारोह में शामिल होने के लिए है, जो पर्यावरण संरक्षण और नवाचार को बढ़ावा देता है।

Advertisement