Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

By santosh singh 
Updated Date

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता और अश्लील टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अजमेर पुलिस ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। अब पुलिस ने घटना में शामिल 4 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने ‘किशनगढ़ डंपिंग यार्ड’ में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता की।

पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए किया ऐक्शन

अजमेर के जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने मंगलवार को बताया कि जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘किशनगढ़ डंपिंग यार्ड’ में इजरायली महिला पर्यटक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके सामने आने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

फुरखान, अनीस, फरहान और अख्तर अरेस्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) हैं। सभी किशनगढ़ के निवासी हैं। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

NCIB अकाउंट ने बताई घटना

राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (National Crime Investigation Bureau) के नाम से एक्स अकाउंट ने एक्स पर घटना की जानकारी साझा करते हुए लिखा- एक शॉट का कितना लोगी? यह सवाल कुछ युवकों ने राजस्थान घूमने आई एक इजरायली महिला पर्यटक से पूछा। राजस्थान की पहचान अपनी मेहमाननवाजी और परंपरा से है। इस घटना ने ‘अतिथि देवो भवः’ की संस्कृति वाले राजस्थान और देश की छवि को धूमिल किया है। ऐसे लोगों की हरकतों से देश और प्रदेश की छवि खराब होती है।

वीडियो करीब तीन साल है पुराना

पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि यह वीडियो किशनगढ़ डंपिंग यार्ड का है और करीब तीन साल पुराना है। अजमेर पुलिस और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेते हुए तकनीकी जांच की गई और चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- ATM लूटने घुसे दो चोर,महिला बैंक मैनेजर ने शटर गिरा दोनों को बंद कर दिया: फिर जो हुआ Video में देखिए
Advertisement