पटना। देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav, former Chief Minister of Bihar) के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव हमेंश किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहते है। इस बार सुखियों में उनके आने का कारण है वायरल वीडिया, जिसमें वह महिला मॉडल के साथ धोति कुर्ता पहने रैंप पर वॉक करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दर्शक जमकर तालियां बजा उनका उत्साह बढ़ा रहे है। वही तेज प्रताप भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन कर रहे है।
पढ़ें :- TRE-4 अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज: अपनी ही सरकार पर भड़के चिराग पासवान, कहा-लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज़ मांगों को रखने का है अधिकार
बिहार में दो माह के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर बिहार में सभी पार्टियां जोर शोर से अपना प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं राजद से निकाल दिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना ली है और विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। तेज प्रताप बिहार की राजनीति में अपने अनोखे तेवर, बयानबाजी और अलग अंदाज के लिए मशहूर है। इस बार वजह न कोई सियासी बयानबाजी और न ही किसी विवाद के कारण। इस बार वह अपने देशी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए है। तेज प्रताप का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव (Former minister and MLA Tej Pratap Yadav0 महिला मॉडल के साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि तेज प्रताप ने अपना देशी लुक दिखाते हुए कुर्ता और पैजाम पहन रखा है। उनके इस वीडियो को टीम तेज प्रताप यादव के हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का देशी धोती-कुर्ता लुक में रैंप वाक काबिल-ए-तारीफ है।
बीते दिनों तेजप्रताप यादव अपने पारिवारिक जीवन और निजी जीवन में उलझे हुए थें लेकिन अब बेफिक्र दिख रहें हैं,चुनावी मौसम में रैंप वॉक करते दिखें!pic.twitter.com/kQ8U2WUhFW
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) October 5, 2025
पढ़ें :- जदयू के मंत्री जमा खान ने किया बड़ा दावा, बताया कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री
आत्मविश्वास से भरे हुए दिखे तेज प्रताप, दर्शकों ने जमकर बजाई तालियां
वीडियो में विधायक तेज प्रताप यादव आत्मविश्वास से भरे हुए मंच पर चलते नजर आ रहे हैं। इस दर्शक जमकर तालियां बजा रहे है। तेज प्रताप भी मुस्कराते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते हैं और सभी का अभिवादन करते है। वही तेज प्रताप मंच से नीचे उतर कर भीड़ के बीच में बैठ गए तो दर्शकों ने वन्स मोर-वन्स मोर के नारे लगाए, जिसके बाद वह दोबारा रैंप वॉक करने मंच पर चले गए।