Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video : नौतपा चल रहा है,पानी में ही रहिए मगरमच्छ भैया…

Viral Video : नौतपा चल रहा है,पानी में ही रहिए मगरमच्छ भैया…

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। इस भयंकर गर्मी के असर से जानवर भी अछूते नहीं रह गए हैं। यूपी बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा है कि मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए..

पढ़ें :- बार-बेंच का समन्वय स्थापित करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य: एसडीएम कुणाल
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी पीएम हैं, जो एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं ले सकते इस्तीफा: राहुल गांधी

बुलंदशहर जिले के नरौरा घाट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गंगा नहर से निकलकर आसपास के इलाके में पहुंच गया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत फैला दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ नहर के पास की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

 

Advertisement