नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कभी किसी का अनोखा जुगाड़ लोगों को हैरान कर देता है, तो कभी कोई ऐसी हरकत कर देता है, जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा होने लगती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें सड़क पर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के साथ एक गुलाबी रंग (Pink Colour) का रोबोट खड़ा दिखाई दे रहा है। उसे देखकर राह चलते लोग भी रुककर देखने लगे। यह नजारा पुदुचेरी के विलियनूर इलाके का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव
सड़क पर दिखा फिल्मी अंदाज वाला रोबोट
आपने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज ट्रांसफॉर्मर तो देखी ही होगी। इसमें गाड़ियां अचानक रोबोट में बदल जाती हैं और फिर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। पुदुचेरी की सड़क पर नजर आया यह रोबोट भी कुछ ऐसा ही एहसास करा रहा है। हालांकि, यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि सड़क पर बनाया गया एक अनोखा नजारा है। वायरल वीडियो ( Viral Video) में चमकीले गुलाबी रंग का रोबोट ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Robot traffic police officer) के साथ खड़ा दिखाई देता है। खास बात यह है कि रोबोट ने हेलमेट भी पहन रखा है। वह सड़क पर अपने अलग-अलग अंदाज में पोज देता नजर आता है। उसे देखने के लिए राह चलते लोग रुक रहे हैं। कई लोग तो अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) से इस अनोखे नजारे का वीडियो बनाने में भी जुट जाते हैं।
ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का अनोखा तरीका
आमतौर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सड़क पर घंटों खड़े रहकर यातायात संभालना पड़ता है। तेज धूप, धूल और गाड़ियों के धुएं के बीच उनकी ड्यूटी काफी मुश्किल होती है। ऐसे में लोगों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह के अनोखे तरीके अपनाना दिलचस्प है। सड़क पर रोबोट की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। इसके जरिए ट्रैफिक नियमों और हेलमेट पहनने जैसे जरूरी संदेशों की तरफ भी लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है।
वीडियो देख यूजर्स को याद आई ‘रोबोट 2.0’
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों को यह नजारा किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि लगता है रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट 2.0’ का सीक्वल यहीं शूट हो रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब अगर किसी ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, तो पुलिस नहीं बल्कि रोबोट सीधे चालान काटेगा। फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रोबोट को ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के साथ इस अंदाज में देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं।