वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में रामनवमी के अवसर पर रविवार को मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम (Lord Ram) की आरती उतार कर जन्मोत्सव मनाया। काशी से मुस्लिम महिलाओं ने गंगा-जमुनी तहजीब (Ganga-Jamuni Tehzeeb) की मिसाल पेश की है। वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम का किया पूजा। वक्फ बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने जाहिर की खुशी। काशी से मुस्लिम महिलाओं ने एकता और सौहार्द का संदेश दिया। यह आयोजन मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
रामनवमी के अवसर पर वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इन महिलाओं ने कहा कि राम, भारत की संस्कृति के पर्याय हैं।
उनकी कृपा से तीन तलाक बिल और वक्फ बिल पास हुये हैं। #Ramnavmi #Varanasi pic.twitter.com/loN5KPPEcQ— AIR News Lucknow (@airnews_lucknow) April 6, 2025