Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: पुलिसकर्मी ने बेल्ट से बर्बर तरीके से की युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

Viral Video: पुलिसकर्मी ने बेल्ट से बर्बर तरीके से की युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी एक शख्स को बर्बरता पूर्वक पीट रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो जौनपुर का बताया जा रहा है, जहां पर थानाध्यक्ष युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद ​पुलिस कप्तान ने सख्त एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मुंगराबादशाहपुर थाने में एक युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वहां के थाना प्रभारी विनोद मिश्रा खुद बेल्ट से पीट रहे हैं। करीब एक मिनट के इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक युवक को दो लोग पकड़े हैं। वहां पास में कुछ पुलिस कर्मी भी बैठे हैं।

एसओ विनोद मिश्र युवक का हाथ थाने के ही एक खंभे में पहले पकड़वाते हैं। इसके बाद बेल्ट से बर्बरता पूर्वक पिटाई करते हैं। इस दौरान वह कुल नौ बार युवक को पीटते हैं। जब युवक गिर गया तो थानाध्यक्ष ने पैर से उसे सिर के पास लगाकर उठाने का प्रयास किया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एसओ विनोद मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement