Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… ‘

Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… ‘

By santosh singh 
Updated Date

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले (Kushinagar District) में एक निजी स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर दिनेश राय (Accused school manager Dinesh Rai) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो (Viral Video) और शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

मामला रवींद्रनगर धूस थाना (Ravindranagar Dhus Police Station) क्षेत्र का है। आरोपी दिनेश राय (Dinesh Rai) मोतीछपरा का रहने वाला है और द रैंबो लोरेटो अकादमी (The Rambo Loreto Academy) नाम से निजी स्कूल चलाता है। वायरल हो रहे 5 मिनट के वीडियो में दिनेश और महिला टीचर के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। जब टीचर कहती है कि आपका ज्यादा मन कर रहा है तो पत्नी के पास चले जाइए। इस पर दिनेश कहता कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। तुम काम चला दो। वायरल वीडियो में महिला टीचर बार-बार छूने से मना करती है, लेकिन दिनेश नहीं मानता हैं।

पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार

मैं आपकी बेटी जैसी हूं कहने पर भी नहीं माना

वायरल वीडियो में महिला टीचर आरोपी से यह भी कहती सुनाई देती है कि वह उसकी बेटी जैसी है। इसके बावजूद मैनेजर दिनेश ने उसकी बात नहीं मानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा। बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि बाहर जाकर ऐसा करने पर बदनामी हो सकती है, इसलिए स्कूल में ही मामला चल सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

सोशल मीडिया पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर के साथ यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। इसके बाद रवींद्रनगर धूस थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एसएचओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में सब-इंस्पेक्टर विनायक यादव और कांस्टेबल पंकज सिंह भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले ने निजी स्कूलों में महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

 

Advertisement