प्रयागराज। उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ने कहा कि हम तो कहते हैं कि ऐसे मुख्यमंत्री को कुंभ पर्व के दौरान ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह व्यक्ति उस पद के काबिल नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ने कहा कि यह (सीएम योगी) जनता से झूठ बोलता है। हम कल एक दिन का उपवास नहीं रख सकते थे। उनके लिए जो चले गए। आपने उससे हमको वंचित कर दिया। हमको ऐसा आभास करा दिया कि अफवाह चल रही है कि कोई कैजुअलटी नहीं हुई है।
पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी
#कुंभपर्व#कुंभ_प्रयागराज pic.twitter.com/d5YTaZ40W6
— 1008.Guru (@jyotirmathah) January 30, 2025
कोई एक मृत नहीं हुआ है। तो इतना बड़ा धोखा संत समाज व सनातनियों के साथ। इतना बड़ा धोखा हम लोगों के साथ कैसे इन्होंने क्यूं कर दिया? इतनी बड़ी घटना जब हो चुकी थी। तब आप क्या छिपा रहे थे। तो इस बात की पीड़ा ज्यादा है जो घटना होनी थी। वो हो गई, लेकिन उन्होंने इसे पूरा दिन छिपाने का प्रयास किया। शाम को जाकर बोलते हैं कि मौत हो गई है। आपको पूरे दिन पता नहीं था। जबकि पूरी दुनिया बता रही थी की मौत हुई है। आज जो सबसे बड़ी पीड़ा है कि हमारा मुख्यमंत्री झूठा है। हमारे साथ घटना घटती है और हमी से छिपा लेता है और मृत आत्मा के लिए उपवास रखने का मौका नहीं दिया इस व्यक्ति ने।
पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित जो लोग भी हैं। इनको हटाकर योग्य व्यक्ति को सीएम बनाएं। अभी भी करोड़ों लोग आने यहां वाले हैं। ये संभाल नहीं पाएंगें। ये प्रेस संभालेंगे और लीपापोती करेंगे।