Viral Video: तेलंगाना में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां पर पुलिस को एक तालाब के पानी पर घंटों तक उतराते एक शख्स का शव की सूचना दी गयी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह शख्स जिंदा है। अब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- संसद में विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 पर आया राजनीतिक तूफान, विपक्षी सांसदों ने बताया काला कानून
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले की है, यहां कोवेलाकुंटा के रेड्डीपुरम इलाके में मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शख्स पानी में पड़ा हुआ देखा गया। जिसे मृत समझकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उतराते व्यक्ति का हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया। यह देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।
तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले के रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स का शव करीब 8 घंटे से तालाब के पानी पर उतराता दिख रहा है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंची तो पानी में उतराते शख्स का हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया। यह देखकर सब हक्के बक्के रह गए। pic.twitter.com/WYLgVVBW4A
— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) June 11, 2024
बताया जा रहा है कि तालाब में लेते व्यक्ति की पहचान नेल्लोर जिले के कावली के निवासी के रूप में हुई। उसका कहना था कि वह पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था, इसीलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने पानी में तैर रहा था।