लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सामने पार्टी के एक नेता ने खूब दंड बैठक लगाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपा अध्यक्ष नेता को रोकते हैं भी हैं, लेकिन नेता नहीं मानते हैं और दंड-बैठ लगाने की बात करते हैं। सपा नेता कहते हैं कि वह 100 दंड बैठक लगाएगा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को प्रभावित करेगा। हालांकि, यह सपा सीताराम यादव (Sitaram Yadav) बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण
हालांकि, यह वीडियो सपा कार्यालय का है या कहीं और जगह का। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
अखिलेश यादव जी के समाने नेता जी ने लगाया 100 दंड बैठक
कोई नेता जी माननीय श्री Akhilesh Yadav जी से मिलने गये थे..
उन्होंने अखिलेश जी को इंप्रेस करने के लिए बोला कि 100 दंड बैठक लगा दूंगा।
पढ़ें :- Video Viral : नस्लवाद के खिलाफ अरुणाचल की मासूम बच्ची की अनोखी अपील, बोली-'हम भी इंडियन हैं,चाइनीज मत बोलो..बुरा लगता है'
इसके बाद नेता जी ने दंड बैठक मारना शुरू किया,अभी नेता जी 5 दंड बैठक ही मारे थे।
तब तक… pic.twitter.com/awgpELN2DF
— Mukesh Kumar Verma (@mukeshdeshka) July 4, 2026
अखिलेश यादव ने बीच में ही रोका
पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द
दरअसल, सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सामने आते ही इंप्रैस करने के लिए पुशअप करना शुरू कर देता है। इस दौरान सपा अध्यक्ष उसे रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानते और दंड बैठक करना शुरू कर देते हैं। जब सपा नेता दंड बैठक शुरू करते हैं तो अखिलेश यादव को गिनती करते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद सपा नेता को रोक लिया और फिर हाथ मिलाया।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भाजपा पर साधा निशाना, कहा आखिरकार ‘सुरंगजीवियों’ को बाहर आना पड़ा है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि ‘सुरंगजीवियों’ को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस मामले में सच्चाई अंततः सामने आएगी और दोषियों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश और न ही भगवान।