Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video Viral : सेल्फी लेने पहुंची महिला ने अभिनेत्री को जबरन किया Kiss! रेड कार्पेट पर मचा हंगामा, भड़के नेटिजन्स

Video Viral : सेल्फी लेने पहुंची महिला ने अभिनेत्री को जबरन किया Kiss! रेड कार्पेट पर मचा हंगामा, भड़के नेटिजन्स

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड इवेंट्स (Bollywood Events) में अक्सर सितारों के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ती है। कई बार फैंस अपने पसंदीदा सितारों से मिलने की खुशी में उत्साह में कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल (Bollywood actress Nikita Rawal) के साथ देखने को मिला। एक इवेंट के दौरान सेल्फी लेने पहुंची एक महिला ने कथित तौर पर अभिनेत्री की सहमति के बिना उन्हें किस कर लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा , बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, जब शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो तुम्हारे बाप के घर से आएगा

दरअसल, निकिता रावल हाल (Nikita Rawal) ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। रेड कार्पेट (Red Carpet) पर वह कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास सेल्फी लेने पहुंची। निकिता ने भी उसे फैन समझकर उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए हामी भर दी।

 

बताया जा रहा है कि सेल्फी के दौरान महिला ने पहले अभिनेत्री को गले लगाया और फिर अचानक उन्हें किस कर दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर निकिता को जबरन लिप लॉक भी किया। पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि अभिनेत्री कुछ पल के लिए बिल्कुल हैरान रह गईं। वीडियो में निकिता के चेहरे पर असहजता और हैरानी साफ नजर आती है। घटना के बाद वह कुछ देर तक समझ नहीं पाईं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है। आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों को भी शुरुआती कुछ सेकंड में स्थिति समझने में वक्त लगा।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार की आलोचना की और कहा कि किसी भी सेलिब्रिटी के साथ फोटो या मुलाकात के दौरान उनकी व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

फिलहाल इस घटना को लेकर निकिता रावल की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

पढ़ें :- Video- भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एक खास तस्वीर गिफ्ट करना चाहता था युवक, सुरक्षाकर्मियों ने फैन को स्टेज से नीचे फेंका

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय

Advertisement