Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, ‘इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया’

Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, ‘इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया’

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके से विशाल अजगर का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं करीब 10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खेत से बाहर ले जाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फसल काटने के दौरान महिलाओं को खेत में यह अजगर दिखाई दिया था। इसके बाद उन्होंने उसे वहां से हटाने की कोशिश की।

पढ़ें :- AI का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, फर्जी मगरमच्छ की फोटो भेजने पर जेल की नौबत; जानें पूरा मामला

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dharmbai_dholpur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, खेत में काम करने के दौरान महिलाओं को भारी-भरकम अजगर मिला था। वीडियो में दो महिलाएं अजगर को डोरी के सहारे खींचती हुई दिखाई देती हैं। विशाल सांप को इस तरह ले जाते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने महिलाओं के साहस की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अजगर ने गलत इंसानों से पंगा ले लिया। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के।’ कुछ लोगों ने इसे ‘नारी शक्ति’ से जोड़कर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, ‘इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया।’

बताया गया कि बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय रॉक पाइथन जहरीला नहीं होता, लेकिन अपनी लंबाई और ताकत के कारण यह खतरनाक हो सकता है। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

पढ़ें :- Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… '

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि खेत या रिहायशी इलाके में अजगर या कोई अन्य जंगली जानवर मिलने पर लोगों को खुद उसे पकड़ने या हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना ज्यादा सुरक्षित होता है।

:इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। 

Advertisement