Jugaad Video: इन दिनों दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक शख्स दूसरे से पूछता नजर आ रहा है कि अपने हाथ में क्या लेकर चल रहा है? इस पर वो कहता है, “दिल्ली मेट्रो में लड़कों को सीट मिलती नहीं है।” इसके बाद वो अपने हाथ में पकड़ी हुई फोल्डेबल कुर्सी को खोलता है और उस पर बैठकर दिखाता है। पहला शख्स कहता है, “ये तो बहुत सही जुगाड़ है।” जिस पर दूसरा कहता है, “अब मुझे टेंशन नहीं है कि मेट्रो में सीट मिलेगी या नहीं मिलेगी।”
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
वैसे तो ये फोस्डेबल कुर्सी मार्केट में आसानी से मिल जाती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bagadbillaaaaa अकाउंट से शेयर किया गया, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 400K के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।
मेट्रो में बैठने के लिए फोस्डेबल कुर्सी के शख्स के जुगाड़ को लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेस्ट जुगाड़।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आत्म निर्भरता अपने चरम पर।” अन्य यूजर ने लिखा, “बस अब यही एक रास्ता बचा है।” एक और यूजर ने कहा, “तुझे इससे भी उठा देंगी भाई।”