Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli in Aussie Newspaper: ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के पहले पन्ने पर छाए विराट कोहली; हिन्दी-अंग्रेजी और पंजाबी हेडलाइन में छपी खबरें

Virat Kohli in Aussie Newspaper: ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के पहले पन्ने पर छाए विराट कोहली; हिन्दी-अंग्रेजी और पंजाबी हेडलाइन में छपी खबरें

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli In Aussie Newspaper: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी यानी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से हो रहा है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से विराट कोहली पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। वहीं, टेस्ट सीरीज के शुरू होने पहले ही कोहली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए हुए हैं।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कई अखबारों ने पहले पन्ने पर विराट कोहली की बड़ी तस्वीर के साथ खबरें छापी हैं। इन तस्वीरों के साथ अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा में हेडलाइन भी दी गयी है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पहले पन्ने पर छापा है। इन अखबारों में विराट की तस्वीर के साथ लिखा गया है- युगों की लड़ाई। यशस्वी जायसवाल के फोटो के साथ पंजाबी में लिखा है- नवम राजा… ( नया राजा)। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत का बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी है, तभी वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगा। ऐसे में भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी यह सीरीज छायी हुई है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कोच जेसन गिलेस्पी इस समय पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जानेवाली टी20आई सीरीज की बजाय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ज्यादा अहमियत दिये जाने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर भड़ास निकाल चुके हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट : 22 से 26 नवंबर 2024- पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट (डे/नाइट) : 06 से 10 दिसंबर 2024- एडिलेड ओवल

तीसरा टेस्ट : 14 से 18 दिसंबर 2024- द गाबा, ब्रिस्बेन

चौथा टेस्ट : 26 से 30 दिसंबर 2024-  एमसीजी, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट : 03 से 07 जनवरी 2025- एससीजी, सिडनी

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
Advertisement