Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. झटका! अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली आउट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

झटका! अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली आउट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

By Harsh 
Updated Date

IND vs AFG: टीम इंडिया को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, चोट की वजह से वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी को देख, भारतीय फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे...

कब लगी कोहली को चोट?

विराट को आखिरी बार आईपीएल 2026 के फाइनल में खेलते देखा गया था, जहां उन्होंने नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया था। मैच के दौरान उन्हें मैदान पर फिजियो से ट्रीटमेंट लेते हुए देखा गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें चोट उसी मैच के दौरान लगी या फिर बाद में प्रैक्टिस के दौरान वह चोटिल हुए। आईपीएल के बाद विराट वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने भी गए थे।

रोहित की फिटनेस पर भी सस्पेंस

टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, ऐसे में उनका बाहर होना बड़ा झटका है। कोहली ने इस आईपीएल सीजन के 16 मैचों में 675 रन बनाए थे। मुश्किल सिर्फ कोहली को लेकर नहीं है, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हैं। रोहित आईपीएल के आखिरी मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज से पहले सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस ने सेलेक्टर्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG 1st T20I : आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement