Virat Kohli Strike Rate Controversy: आईपीएल 2024 में विराट कोहली (Virat Kohli) के स्ट्राइक रेट को लेकर कमेंटेटर्स (Commentators) की टिप्पणी करते रहे हैं जिस पर 28 अप्रैल को कोहली ने पलटवार किया था। वहीं, कोहली की टिप्पणी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी नाराज दिखे हैं। उन्होंने शनिवार को इस मामले पर कोहली के साथ ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स को भी लपेटे में ले लिया।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, बेंगलुरु में आरसीबी और जीटी के बीच मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर विराट की स्ट्राइक रेट की आलोचना करने वाले कमेंटेटर और विराट कोहली की यह टिप्पणी बार-बार दिखाई जा रही थी। जिसको लेकर सुनील गावस्कर भड़क गए और उन्होंने ब्रॉडकास्टर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके बार-बार नकारात्मक टिप्पणी को दिखाने की आलोचना की। यह तब हुआ जब लाइव टेलिकास्ट के दौरान उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स का ही माइक थाम रखा था।
गावस्कर ने कहा, ”कमेंटेटरों ने विराट की स्ट्राइक रेट जब 118 थी तभी उस पर टिप्पणी की। मैंने सभी मैच नहीं देखे हैं इसलिए मुझे नहीं पता कि इसके अतिरिक्त अन्य कमेंटेटरों ने क्या कहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर बल्लेबाज ने 118 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 14-15 ओवर तक उसकी स्ट्राइक रेट यही है और वह आउट हो गया तो मुझे नहीं पता कि इसे लेकर उसे कैसी प्रशंसा चाहिए। स्टार स्पोर्ट्स को हालांकि, केवल नकारात्मक टिप्पणी बार-बार नहीं दिखाना चाहिए।’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कोहली की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए आगे कहा, ‘जो भी यह कहते हैं कि उन्हें बाहर की चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता आप उसका जवाब ही क्यों दे रहे हो? हम कमेंटेटरों का कोई एजेंडा नहीं होता। हम वही बोलते हैं जो हम देखते हैं। यह आवश्यक नहीं कि हमारी पसंद या नापसंद हो। अगर हमारी पसंद या नापसंद होती भी है, तब भी हम जो होते देख रहे हैं वही बोलते हैं।’
Sunny Gavaskar didn’t hesitate a bit
pic.twitter.com/NZ8tFa3cYA पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
— Rocky (@love2drink_0) May 5, 2024
बता दें कि 28 अप्रैल को अहमदाबाद में कोहली ने जीटी के खिलाफ 44 गेंदों में 70 रनों की पारी विस्फोटक पारी खेली थी। इस मैच के खत्म होने के बाद कोहली ने अपनी बल्लेबाजी खासकर स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘जो भी लोग मेरी स्ट्राइक रेट के बारे में बात कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि मैं अच्छा नहीं खेल रहा, उन्हें इस तरह की बात करने में आनंद आता है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं अपना काम कर रहा हूं।’