Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli: शिखर धवन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली; गब्बर को लेकर कही दिल छूने वाली बातें

Virat Kohli: शिखर धवन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली; गब्बर को लेकर कही दिल छूने वाली बातें

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli’s Reaction on Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान करके सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले पर फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगह की जानी-मानी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में टीम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धवन के संन्यास पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में नई जिम्मेदारी के साथ आएंगे नजर

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन के संन्यास के ऐलान के अगले दिन यानी आज विराट कोहली ने एक्स पोस्ट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने लिखा, “शिखर धवन अपने निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, ना भूलने वाले प्रदर्शनों और हमेशा दिल से नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मैदान से बाहर, आपकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं गब्बर!”

पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर

इससे पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा , “शिखर धवन क्रिकेट का मैदान निश्चित रूप से आपकी चमक को याद करेगा। आपकी मुस्कान, आपकी शैली और खेल के प्रति आपका प्यार हमेशा प्रभावशाली रहा है। जैसे ही आप अपने क्रिकेट करियर के पन्ने पलटते हैं, जान लें कि आपकी विरासत प्रशंसकों और टीम साथियों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित हो गई है। आपको आगे जो भी आए उसमें सर्वश्रेष्ठ के अलावा और कुछ नहीं। मुस्कुराते रहो शिखर!”

सूर्यकुमार यादव ने लिखा, “कितना अविश्वसनीय करियर है शिखर धवन पाजी! सच में गब्बर, मैदान के अंदर और बाहर… आपको अगले अध्यायों के लिए सभी शुभकामनाएं, यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि भविष्य में आपके लिए क्या होगा।”

पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीड‍ियो से छ‍िड़ी बहस
Advertisement