Virat Kohli Test Series : इंग्लैंड (England) के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर हो गए हैं। इस बारे में बीसीसीआई ने सोमवार को जानकारी दी है। सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाना है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने कोहली को टीम में शामिल किया था।
पढ़ें :- Baran Nagar Parishad Result : बारां नगर परिषद में AAP की जीत , 32 सीटें जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत
बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड (England) के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।
NEWS Virat Kohli withdraws from first two Tests against England citing personal reasons.
Details
#TeamIndia | #INDvENGhttps://t.co/q1YfOczwWJ पढ़ें :- BRICS की आड़ में चीन का बड़ा गेम? चिनफिंग के '5-पॉइंट प्लान' को लेकर भारत सतर्क
— BCCI (@BCCI) January 22, 2024
बोर्ड ने आगे कहा कि वह उनके फैसले का सम्मान करता है और टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है। टीम के बाकी सदस्यों की टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने की क्षमताओं पर भरोसा है। बीसीसीआई ने मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों की प्रकृति पर अटकलें लगाने से बचें। चयन समिति जल्द ही एक रिप्लेसमेंट की घोषणा की जाएगी।