Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat-Rohit Ayodhya : अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में कोहली और रोहित नहीं हुए शामिल, समारोह से नदारद रहने की यह रही वजह!

Virat-Rohit Ayodhya : अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में कोहली और रोहित नहीं हुए शामिल, समारोह से नदारद रहने की यह रही वजह!

By Abhimanyu 
Updated Date

Indian Cricketers In Ayodhya : अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां हिस्सा बनीं। हालांकि, भारत स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के अयोध्या पहुंचने की खबरें सुर्खियों में रहीं, लेकिन वह समारोह में नजर नहीं आए।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटरों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, रविंद्र जडेजा, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और महिला क्रिकेटर मिताली राज ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए सुनील गावस्कर, कपिल देव, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग को भी निमंत्रण भेजा गया था।

कोहली-रोहित के शामिल न होने की वजह

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को विराट कोहली कहीं न नजर नहीं आए, जिसको लेकर फैंस काफी हैरान थे। इसी बीच बीसीसीआई ने बताया कि कोहली कुछ निजी कारणों से भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। माना जा रहा है कि उसी वजह से विराट समारोह में शामिल नहीं हुए। बीसीसीआई ने मीडिया और फैंस से अपील की थी कि वे विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों पर अटकलें लगाने से बचें। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा ने भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने की बजाय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने को प्राथमिकता दी।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Advertisement