Virginia Firing : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां फायरिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा घटनाओं में अब अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया प्रांत में गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग के दौरान संदिग्ध बंदूकधारी सहित 2 लोगों की मौत हो गई साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। खबरों अनुसार, ‘फेयेट काउंटी’ के शेरिफ जेस मैकमुलेन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना माउंट कार्बन (Mount Carbon) में हुई है।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
घायलों का चल रहा है इलाज
मैकमुलेन ने मीडिया को बताया कि 3 अन्य लोग गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल जारी नहीं की गई। घटना के बाद शुरुआत में स्थानीय निवासियों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। गोलीबारी की घटना से जुड़ी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
गन कल्चर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गन कल्चर की वजह से गई है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है।