Vishal Dadlani PM Modi Video : पीएम मोदी ने बीती रात रील साझा करते हुए जेन-जी बच्चों की तरफ से दी गईं गालियां का जिक्र किया। उनका कहना था कि शरारती और भटके हुए बच्चे थे जिन्होंने उनको गालियां दीं और उनकी स्वर्गीय मां को भी गालियां दीं।
पढ़ें :- भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार...अखिलेश यादव ने साधा निशाना
इस वीडियो पर अब मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी का रिएक्शन आया है और वो पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं। उनका कहना है, छात्रों पर गन चलवा दो, आंसू गैस के गोले छुड़वा दो, 20 बच्चों ने आत्महत्या कर ली लेकिन साहब को गाली मत तो। इसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
बता दें कि पीएम मोदी ने इस वीडियो में ये भी कहा कि वो छात्रों को माफ कर रहे हैं और किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होगा। हालांकि कई ऐसे वीडियोज आ रहे हैं जिसमें बच्चों को ढूंढकर उनको परेशान किए जाने को लेकर दावा किया जा रहा है।
विशाल ददलानी ने कहीं ऐसी ऐसी बातें
वीडियो साझा करते हुए विशाल ने पीएम मोदी की नकल करते हुए कहा, कि फ्रेंड्स आज मेरा लंबी लंबी छोड़ने ओ सॉरी आपसे बातें करना का मन कर रहा है। छात्रों पर गन चलवा दो क्या हुआ, आंसू गैस के गोले छुड़वा दो क्या हुआ, 16 बच्चों ने आत्महत्या कर ली तो क्या हुआ, लाठियां चलवा दो क्या हुआ लेकिन गाली.. देश का युवा के संस्कार कहां जा रहे हैं आप सोच सकते हैं। हमारे दिल को बहुत दर्द हुआ है। आपके घरों में भी गुंडे आएंगे, आप पर चेहरा पहचानकर एफआईआर भी करवाया जाएगा लेकिन आप बुरा मत मानिए उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। आवाज उठाने वाले बच्चों को कुचला जाएगा उसमें भी कोई बात नहीं लेकिन आक्रोश अगर है तो गाली में, गाली नहीं। मैं सिर्फ ये कहूंगा कि घमंड कम कीजिए कोई नई स्क्रिप्ट लाइए।
विशाल ददलानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो है। अक्सर देखा जाता है कि विशाल देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं और सरकार को घेरते हैं।