Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सोनिया गांधी की चुप्पी पर विश्व हिंदू परिषद के सवाल, बाबरी से बटला हाउस तक उठाए मुद्दे, सार्वजनिक माफी की मांग

सोनिया गांधी की चुप्पी पर विश्व हिंदू परिषद के सवाल, बाबरी से बटला हाउस तक उठाए मुद्दे, सार्वजनिक माफी की मांग

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। वरिष्ट कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एक बार फिर राजनीतिक विवादों के मुख्य केन्द्र में हैं। उनकी नई संस्मरण पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उनके पुराने बयानों और कुछ ऐतिहासिक घटनाओं पर उनकी प्रतिक्रियाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। विश्व हिंदू परिषद ने सोनिया गांधी पर चुनिंदा घटनाओं पर दुख जताने और हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने खोले रिश्तों के राज, 'बिलॉन्गिंग' में लिखा-'इंदिरा जी के गुस्से से बहुत डरती थी...'

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने बीते 10 नवंबर 2026 को एक बयान जारी कर सोनिया गांधी की बाबरी ढांचे के विध्वंस और 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर पर कथित प्रतिक्रिया की तुलना करते हुए सवाल उठाया कि बाबरी ढांचे के विध्वंस पर सोनिया गांधी ने दुख जताया, लेकिन बाटला हाउस मुठभेड़ में घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की शहादत पर वैसी ही संवेदना क्यों नहीं दिखाई?

इसके अलावा सुरेंद्र जैन ने कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्याओं और मंदिरों को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाओं के बारे में भी बात किया। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि घाटी में 350 से अधिक मंदिरों को तोड़ा गया था। इसके अलावा उन्होंने नक्सलियों द्वारा बस्तर में कांग्रेस नेताओं की हत्या, पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या और 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा भी उठाया।

विश्व हिंदू परिषद नेता ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह से हिंदुओं की भावनाओं और सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नजरअंदाज करना स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा संगठन ने सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं से अपने बयानों के लिए माफी मांगने की मांग की है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह विवाद सोनिया गांधी की पुस्तक के बाजार में वितरण के दिन सामने आया है। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद के ये आरोप संगठन के नेताओं के बयान हैं। इस पूरे मामले में सोनिया गांधी की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा
Advertisement