Vivo X500 series : वीवो ने आज आधिकारिक तौर पर अपने Vivo X500 सीरीज़ के भारत में लॉन्च होने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max फोन 26 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इसके साथ हाल ही में टीज किए गए नई स्मार्टवॉच (संभवतः वीवो वॉच GT 2) और वीवो ज़ाइस टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 अल्ट्रा (जो वीवो X500 प्रो मैक्स के साथ काम करेगा) को भी मार्केट में उतारे जाने की संभावना है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
माइक्रोसाइट के अनुसार, Vivo X500 में पीछे की तरफ 64MP का ज़ाइस APO टेलीफोटो कैमरा, ज़ाइस वाइड-एंगल मेन कैमरा और ज़ाइस अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, साथ ही इसमें 50MP का ज़ाइस वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा भी है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M SoC पर काम करता है। Vivo X500 Pro में 6.36-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट देती है। यह डाइमेंसिटी 9600 Pro SoC पर चलता है और इसमें 6,510 mAh की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस में 50MP का ज़ाइस अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 50MP का मेन कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है।
Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की डिस्प्ले है, जो 2K स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro SoC लगा है और इसे 7800 mAh की बैटरी पावर देती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 200MP का Zeiss APO टेलीफोटो लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रो मॉडल 90W फ्लैशचार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये ओरिजिनOS 7 पर चलते हैं और इनमें लिक्विड कूलिंग वेपर चैंबर दिया गया है।
संभावित कीमत
पिछली रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार में वीवो X500 (12/256GB) की कीमत 1,19,999 रुपये, वीवो X500 प्रो (12/256GB) की कीमत 1,49,999 रुपये, वीवो X500 प्रो मैक्स (12/256GB) की कीमत 1,59,999 रुपये, वीवो X500 प्रो मैक्स (12/512GB) की कीमत 1,79,999 रुपये और वीवो X500 प्रो मैक्स की कीमत 2,29,999 रुपये की संभावित कीमत हो सकती है। इन डिवाइसेज पर खास ऑफलाइन डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।