Vivo Y18 Launched in India: वीवो ने भारत में अपनी Y-Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y18 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए बजट स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके अलावा लेटेस्ट फोन में 5000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरे जैसी खूबियां मिलती हैं। आइये नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो ने डुअल-रिंग डिजाइन वाले Vivo Y18e को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है। इसके 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। ग्राहक फोन को वीवो के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y18 स्मार्टफोन में IP54 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग मिलती है।
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स
प्रोसेसर – लेटेस्ट फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Mali G52 दिया गया है।
डिस्प्ले – यह फोन 6.56 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है जो एचडी+ (1612×720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 269 पीपीआई और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।
पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
कैमरा – इसमें अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और वीजीएस सेंसर दिया गया है। रियर पर एलईडी फ्लैश भी मिलता है।
स्टोरेज – यह हैंडसेट 4 जीबी रैम + 64 जीबी व 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम ऑप्शन दिया गया है।
बैटरी – फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ओएस – यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouchOS 14 के साथ आता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स – यह डिवाइस डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप 2.0 पोर्ट दिया गया है।