Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन, चेक करें सभी डिटेल्स

120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन, चेक करें सभी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo Y38 5G Launched: टेक ब्रांड Vivo अपने ग्राहकों के लिए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 और 6000mAh बैटरी के साथ आता है। हम बात कर रहे हैं ताइवान के स्मार्टफोन में पेश किए गए Vivo Y38 5G की। आइए वीवो नए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान लेते हैं।

पढ़ें :- Redmi A7 Pro 5G Sale :  रेडमी ए7प्रो 5जी की बिक्री आज से शुरू , खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट

वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo Y38 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी हैं। Vivo Y38 5G के फीचर्स इससे पहले चीन में लॉन्च किए गए Vivo Y200i 5G मेल खाते हैं।

Vivo Y38 5G की खूबियों की बात करें तो इसके डिस्प्ले में 6.68-इंच IPS LCD पैनल दिया जाता है, जिसमें 1612 x 720 पिक्सल का HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

वीवो के नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का कैमरा और एक रिंग एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है। पावर के लिए फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गयी है।

Vivo Y38 5G स्मार्टफोन एकमात्र 8GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध है और डिवाइस को पैसिफिक ब्लू और डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद
Advertisement