Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. AMOLED डिस्प्ले और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Vivo का धाकड़ फोन, कीमत 20 हजार से भी कम

AMOLED डिस्प्ले और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Vivo का धाकड़ फोन, कीमत 20 हजार से भी कम

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo T3 5G Features and Price : वीवो ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Vivo T3 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर, 50MP Sony IMX822 प्राइमरी कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे फास्टेस्ट फोन है।

पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T3 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर मौजूद है। फोन के रियर में 50MP Sony IMX82 प्राइमरी कैमरा OIS, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2x पोर्ट्रेट जूम और सुपर नाइट मोड के साथ दिया गया है। इसके अलावा एक 2MP का बोके कैमरा भी दिया गया है।

इस फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गयी है। यह Android 14 बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। कंपनी ने फोन के 8GB RAM और 128GB बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की है। फोन की पहली सेल 27 मार्च को होगी।

फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियल वेब साइट से फोन को खरीदा जा सकेगा। HDFC और SBI बैंक ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। आपको 2,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और तीन महीने तक नो-कॉस्ट EMI मिलेगा। फोन को कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल फ्लेक कलर ऑप्शन में उतारा गया है।

पढ़ें :- Big Revelation in Research: आपका स्मार्टफोन गूगल के लिए कर रहा है जासूसी, हर 4.5 मिनट में भेज रहा डेटा
Advertisement