Vizag Test Records : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच (India vs England, 2nd Test), 2 फरवरी से विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रवीन्द्र जड़ेजा और केएल राहुल की गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा युवा टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, विशाखापत्तनम में टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का दबदबा साफ देखने को मिलता है।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
दरअसल, विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं, इन दोनों ही मैच में मेहमान टीमों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने दोनों ही मैच 200 से ज्यादा रनों के अंतर से जीते हैं। इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड का नवंबर 2016 में आमना-सामना हुआ था। जिसमें भारत ने 246 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। उस मैच की पहली पारी में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ा था। इसके बाद दूसरी में विराट ने 81 रनों की पारी खेली थी।
फिलहाल, मौजूदा भारतीय टीम में आर. अश्विन ही मात्र एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ उस जीत में टीम का हिस्सा थे। ऐसे में युवाओं से भरी भारतीय टीम के लिए इस मैच में खुद को साबित करने और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को 1-1 से बराबर करने की चुनौती होगी।
विशाखापत्तनम में टेस्ट मैचों के नतीजे
साल 2016 : भारत बनाम इंग्लैंड – नतीजा भारत ने मैच को 246 रनों से जीता
पढ़ें :- एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई
साल 2019 : भारत बनाम साउथ अफ्रीका – नतीजा भारत ने मैच को 206 रनों से जीता
विशाखापत्तनम में टेस्ट के आंकड़े
पहली पारी का औसत स्कोर- 478 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 343 रन
तीसरी पारी का औसत स्कोर- 263 रन
पढ़ें :- वनडे के बाद अब टी20 में होगी कांटे की टक्कर! जानें- कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज के मैच
औसत चौथी पारी का स्कोर- 174 रन
सबसे ज्यादा कुल स्कोर- 502/7 (136 ओवर), भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया
सबसे कम कुल स्कोर- 158/10 (97.3 ओवर), इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया