Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Volcanic Eruptions : आइसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, ग्रिन्डाविक शहर तक पहुंचा लावा

Volcanic Eruptions : आइसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, ग्रिन्डाविक शहर तक पहुंचा लावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Iceland Volcanic Eruptions : आइसलैंड (Iceland) के रेक्जेन्स प्रायद्वीप (Reykjanes Peninsula) में शनिवार देर रात ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruptions) हुआ है। जिसका लावा कई किलोमीटर दूर तक जमीन पर दहक उठा। आसमान में धुएं का लाल गुबार भी देखने को मिला। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद ब्लू लैगून (Blue Lagoon) और नजदीक के शहर ग्रिन्डाविक (Grindavik) को खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी का लावा ग्रिंडाविक शहर के पास पहुंच गया।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruptions) के बाद निकला लावा तेजी से ग्रिंडविक (Grindavik) के उत्तरी इलाके में तेजी से फैल रहा है। इससे पहले 8 फरवरी को भी यहां ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। पिछले चार महीने में यह चौथा ज्वालामुखी विस्फोट है। इससे जमीन में 2.9 किलोमीटर लंबी दरार बन गई है। रेक्जेन्स प्रायद्वीप आइसलैंड की राजधानी रेजाविक (Reykjavik) से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है। विशेषज्ञ इस विस्फोट को अब तक का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी विस्फोट बता रहे हैं। इस विस्फोट के बाद आइसलैंड में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है।

Advertisement