Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Volkswagen Great Discount : वोक्सवैगन पर मिल रही है शानदार छूट, अवसर का उठाएं फायदा

Volkswagen Great Discount : वोक्सवैगन पर मिल रही है शानदार छूट, अवसर का उठाएं फायदा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Volkswagen Great Discount :  वोक्सवैगन की गाड़ियों पर कॉर्पोरेट बोनस,एक्सचेंज बोनस, नकद छूट सहित कई तरह की छूट का लाभ मिल रहा है।  साल 2023 के स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। वोक्सवैगन Virtus पर 1.67 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 1 लाख रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 17,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 30,000 रुपये की विशेष छूट शामिल है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

जनवरी में वोक्सवैगन Taigun पर 1.91 लाख रुपये तक की डिस्काउंट  मिल रहा है। जिसमें 1 लाख रुपये तक की नकद छूट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 31,000 रुपये की विशेष छूट शामिल है।

वोक्सवैगन Tiguan पर जनवरी में 4.20 लाख रुपये तक की बचत का अवसर है। इस पर 75,000 रुपये तक की नकद छूट, 1 लाख रुपये का कॉर्पोरेट बोनस, 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 85,999 रुपये का 4 साल के लिए सर्विस पैकेज और 84,000 रुपये तक की विशेष छूट भी दी जा रही है।

Advertisement