Volkswagen Taigun Facelift : वोक्सवैगन Taigun को मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार टेस्टिंग के दौरान देखे गए इस एसयूवी में कई छोटे अपडेट आए लेकिन ये इसका पहला बड़ा फेसलिफ्ट होगा। इस कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 147 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
डिजाइन में बदलाव की बात करें तो इसमें नए डिजाइन वाली ग्रिल और एलईडी सेटअप मिल सकता है। स्पाई फोटो में ये भी पता चलता है कि Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट ब्रांड के नए डिजाइन को दिखाता है, जो Taigun आर लाइन से इंस्पायर है। कार में नए टेल लैंप और दूसरे Features मिलने की संभावना है।