Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर निकायों में 24 अप्रैल को विशेष कैम्प में बनेगा वोटर आईडी कार्ड

नगर निकायों में 24 अप्रैल को विशेष कैम्प में बनेगा वोटर आईडी कार्ड

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जनपद में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर 24 अप्रैल को प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस कैंप में वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास अभी तक वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।

कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। कैंप के माध्यम से, महराजगंज जनपद का कोई भी नागरिक जिसका मतदाता पहचान पत्र किसी कारण नहीं बन पाया है, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा यह कैंप उन फर्स्ट टाइम वोटर के लिए भी एक अवसर है जिन्होंने मतदाता सूची में नाम न होने के कारण अभी तक अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग नहीं किया है।

इस कैंप में उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें वोटिंग की महत्ता के विषय में अवगत कराया कराया जाएगा। डीएम ने जिले के उन सभी नागरिकों से अनुरोध किया है जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नही बन पाया है वह इस विशेष कैम्प के अवसर का उपयोग करें और अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए इस कैंप में शामिल हों। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से महराजगंज को वोटिंग प्रतिशत में उत्तर प्रदेश के नंबर वन बनाने में सहायता मिलेगी।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

Advertisement